हम में से सब लोग चाहते है की हम भी हीरो की तरह फिट दिखे और सब कुछ कर पाए जो हम मोटापे की वजह से कुछ कामों को नहीं कर पाते है। अगर आप भी मोटापे को लेकर बहुत परेशान है, तो ये पोस्ट आपके लिए है, यहां में आपको बहुत ही आसान और प्रभावी तकनीक बताऊंगा, जिसको अगर आपने फॉलो किया तो आप अपने मोटापे को कुछ ही दिनों में जादुई तरीके से कम कर पाएंगे ।
![]() |
WHAT IS OBESITY |
मोटापा क्या है ?
हम सब इंसान है, और एक समय पर किसी किसी के शरीर में एक ऐसी स्थिति आती है, जब हमारे शरीर में वसा यानी की FAT जमा होने लग जाता है, और हमारा वजन बढ़ने लगता है। जिससे हमारे स्वस्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। फिर हम मोटापे के शिकार होने लगते है। फिर हमें कई बीमारियां घेरने लगती है। और हमारा जीवन नष्ट सा होने लगता है। तो आज में आपको बहुत ही प्रभावी तरीका बताऊंगा जिससे अगर आप फॉलो करेंगे तो आप अपने मोटापे को कुछ ही दिनों में कम कर पाएंगे, और फिट बन जायेंगे।
शरीर का जो फैट है, उसको हम बी.ऍम.आई के जरिये मापते है। ज्यादातर 18 से 25 के बीच में BMI को ठीक मानते है। और अगर ये 30 के ऊपर चला जाता है, तो समझो आपके शरीर में मोटापे की समस्या बढ़ती जा रही है।
मोटापे के कारण क्या है ?
हमारे गलत जीवन यापन की वजह से हमारे स्वस्थ्य के साथ ऐसा होता है, और हम मोटापे के शिकार हो जाते है। जैसे कि :
- हम लोग अधिक तेल और मोटापे को बढ़ाने वाले खाने को खाना पसंद करते है।
- हम अक्सर खाने के लालच में जरूरत से ज्यादा खाने लगते है। कोई भी चटपटी और ताली चीज़ देखकर हम खुद को नहीं रोक पाते है।
- हम हद्द से ज्यादा शराब पीने लगते है।
- रात को देर तक जागते रहते है, सही समय पर नहीं सोते है।
- मेहनत वाले काम को नहीं करना चाहते है।
- या फिर हद्द से ज्यादा सोते रहते है या दिन भर लेटे रहते है।
- कुछ समस्याओं में ये आपके माता-पिता से मिलने वाली बिमारी भी हो सकती है, यानी कि जेनेटिक या फिर हॉर्मोन्स के वजह से भी हो सकता है।
मोटापे के लक्षण क्या है ?
- बैठने उठने में दिक्कत होती है।
- ठीक से चल नहीं पाते है।
- किसी कार्य को करने में बहुत जल्दी थक जाते है।
- थोड़ा सा कुछ करने पर सांस फूलने लगती है।
- पसीना ज्यादा आने लगता है।
- रात को तेज खरर्राटे लेते हुए सोना।
- पीठ और जोड़ों में दर्द होना।
- खुद पर CONFIDENCE की कमी होना।
- सबके सामने आने में शर्मिंदगी महसूस होना।
- अकेलापन महसूस करने लगना।
मोटापे से बचाव कैसे करें ?
वजम काम करने के घरेलु उपाय और नुश्खे
- वैसे तो बाहर की बनी चीज़ें कुछ भी नहीं खानी चाहिए। पर आपको बाहर के केवल JUNK FOOD, FAST FOOD नहीं खाने है।
- केवल घर का साधारण और स्वस्थ खाना खाने की आदत डालें। कोशिश करे कि बाहर का बना कुछ भी न खाये।
- आपको अगर BREAKFAST, LUNCH और DINNER के अलावा भी खाना खाने का मन करता है, तो ये आपकी बहुत ही गन्दी आदत है, आपको इसको जल्द से जल्द सुधारने की जरूरत है। सुनने में बेशक करवा लगे, लेकिन हमेशा कुछ न कुछ खाते रहने वाला व्यक्ति कभी पतला नहीं हो सकता है। ऐसे व्यक्ति हमेशा मोटे ही रहते है। और कभी पतले नहीं बन पाते है।
- ज्यादा खाना ठूस-ठूस कर न खाये हमेशा अपने पेट को खाली रक्खें। इससे आपको नींद और आलस भी नहीं आएगी। जो कि मोटापे का कारण बनती है।
- ब्रेड, बटर और पास्ता आदि को अपने भोजन से हटाकर हरी सब्जियां और फल इत्यादि स्वस्थ चीज़ें खाये।
- सुबह का नाश्ता, दोपहर का खाना समय पर खाएं, और रात का भोजन सोने के 2 घंटे पहले ही खा लें।
- रोज़ाना सुबह उठकर WALK पर जाएँ। और अगर शाम को भी जा सकते है तो जरूर जाएँ। इससे आपका बॉडी MAINTAIN रहेगा।
- पानी को आपको एकदम से नहीं पीना है। पानी को धीरे-धीरे घूंट घूंट करके पीएं।
- अगर आप GYM में जाकर WORKOUT कर सकते है, तो आप जरूर करें। इससे आपकी बॉडी फिट होना शुरू हो जाएगी और आपकी चर्बी कम होना शुरू हो जाएगी। इसके लिए आप GYM TRAINER की मदद ले सकते है।
- अधिक से अधिक पानी पीये।
- खाना धीरे-धीरे खाएं।
- अधिक प्रोटीन वाली चीज़ें खाएं।
- रात को जल्दी सोये और सुबह जल्दी उठे।