अभी दुनिया CoronaVirus से बचाव करने में अच्छे से सफल हुआ भी नही था कि दुनिया मे एक और Virus ने कदम रख दिया है, जी हाँ मैं बात कर रहा हूँ। HantaVirus की, इस Virus ने हाल ही में पूरी दुनिया मे खलबली मचा दी है।
जबसे China के युन्नान प्रांत में एक व्यक्ति की इस हंतावायरस से मौत हो गयी है। और इस एक मौत के बाद ये वायरस पूरी दुनिया के न्यूज़ चैनल, न्यूज़पेपर, सोशल मीडिया में चर्चा में आ रहा है।, इसलिए जनता को इसके बारे में बताना जरूरी है, इससे बचने का उपाय करना भी बहुत जरूरी है। और अब हम सबको इसे जानने की भी जरूरत है कि #HantaVirus क्या है। इस वायरस के होने के क्या लक्षण है, किस तरह से हम इस वायरस से अपना बचाव कर सकते हैं।
![]() |
HANTAVIRUS FULL EXPLAINED HINDI |
HantaVirus क्या है ?
HantaVirus कहाँ से आया ?
अभी कुछ दिन पहले China के Global Times के हिसाब से HantaVirus से ग्रसित एक व्यक्ति बस से चीन के Shandong प्रांत वापस जा रहा था। वह Hantavirus से ग्रसित यानी Positive पाया गया था। उसके बाद बस में अन्य लोग जो यात्रा कर रहे थे। वह लगभग 32 लोग थे, फिर उनकी भी जाँच हुई थी।
HantaVirus क्या सचमुच जानलेवा है ?
CoronaVirus को संयुक्त राष्ट्र ने पहले ही वैश्विक महामारी घोषित कर दिया है। CoronaVirus ने अब तक 16000 से अधिक लोगों को अपना शिकार बना लिया है। वहीं 4 लाख से ज्यादा लोग इस वायरस से ग्रसित हैं। और यह वायरस फैलते फैलते करीब 200 देशों में पूरी तरह से फ़ैल चूका है।
इसमें हमने जाना कि HantaVirus चूहे और गिलहरियों से फैलता है। और अब हम बात करेंगे की HantaVirus के लक्षण क्या है ?
HantaVirus के लक्षण क्या-क्या है ?
- पूरे बदन में दर्द, सर दर्द और बुखार आना।
- उलटी होना, पेट में दर्द होना और Diarrhea की शिकायत होना।
- सांस लेने में तकलीफ होना, इलाज़ में देरी करने पर फेफड़ों में पानी का भर जाना।
ये सब HantaVirus के लक्षण है।
HantaVirus से कैसे बचाव करें ?
HantaVirus से बचाव करने के तरीके :-
- घर में चूहे को बिलकुल न पहुँचने दें।
- घर में चूहे न आये इसके लिए विशेष इंतज़ाम जरूर करें।
- चूहे के मल-मूत्र को छूने से बचें।
- चूहे के अलावा गिलहरी से भी अपने आप को दूर रखें।
- अगर आप चूहे को हाथ लगाएं तो अपना हाथ साफ़ अच्छे से जरूर साफ़ करें।
इन सभी उपायों से आप HantaVirus से खुद का बचाव कर सकते हैं। कोरोनावायरस की तरह ही इसका कोई इलाज अभी संभव नहीं है। तो इसके लिए आप इन्ही सब बचाव से अपनी रक्षा कर सकते हैं। मगर इस वायरस के डर से चूहे को न मारें, यह केवल संक्रमित चूहों से होता है।
CORONAVIRUS और HANTAVIRUS में क्या अंतर है ?
- कोरोना वायरस में लोगों को बुखार आना, साँस लेने में तकलीफ और जुखाम जैसे बीमारियाँ होती है जबकि हंता वायरस में मरीज़ को बुखार, सर दर्द, पूरे बदन में दर्द जैसी समस्याएँ होती हैं।
- कोरोना वायरस एक इंसान से दूसरे इंसान में संक्रमण फैलाता है, जबकि हंता वायरस चूहों से फैलता है।
- हंता वायरस का SOURCE पता लग चूका है, की ये चूहे से होने वाला वायरस है। लेकिन कोरोना वायरस का SOURCE अभी तक पता नहीं लग पाया है, कि वाकई में ये चमगादड़ या साँप से आया है, अभी वैज्ञानिक भी परेशानी में है।
- कोरोना वायरस की मृत्यु दर 30 प्रतिशत है। जबकि हंता वायरस से होने वाली मृत्यु दर 32 % से 38 % है।
इस हिसाब से कोरोना वायरस अधिक खतरनाक है। जबकि हंता वायरस कोरोना से कम खतरनाक है। क्यूंकि हन्ता वायरस एक दूसरे के संपर्क में आने से नहीं फैलता बल्कि यह चूहे के सम्पर्क में आने से फैलता है।
यह जानकारी इंटरनेट और न्यूज़ ब्लॉग के शेयर से ली गयी है। अगर आपको इसके बारे में और अधिक जानकारी चाहिए तो आप अपने डॉक्टर से संपर्क करें।
ये थे हन्ता वायरस और कोरोना वायरस से जुडी मुख्य जानकारी, तो जैसा की आप दुनिया के हालात देख ही रहे है। तो आप सभी को मै यही सलाह दूंगा की कोरोना और हन्ता वायरस से बचने क लिए आप सभी अपने घर के अंदर रहे, घर से बाहर बिलकुल न जाएँ अपने और अपने परिवार के साथ रहें और उन्हें भी बाहर जाने से रोके और सुरक्षित रहे।
आपका कीमती समय देने के लिए धन्यवाद