विज्ञान के तथ्यों को जानने की इच्छा आप सभी को होगी, क्योंकि तथ्य ऐसी चीज होती है। जिसको जानने में लोगों को एक अलग ही खुशी मिलती है। क्योंकि विज्ञान लोगों की जिंदगी को आसान बनाती है, पर ये हमारी ज़िंदगी मे मुसीबते भी लाती है। और कभी कभी बहुत कुछ दुनिया में चमत्कार जैसा भी साबित कर देती है। तो चलिए विज्ञान से जुड़े कुछ मजेदार रोचक तथ्यों को जानते है, जिसको पढ़ने के बाद आप सिर्फ यही कहेंगे। Amazing!!!
![]() |
SCIENCE FACTS |
1. अगर किसी इंसान के DNA को फैला दिया जाए, तो वह इतनी दूर तक फैल जाएगा जिससे हम प्लूटो से सूर्य और दुबारा सूर्य से प्लूटो तक के Distance को नाप लोगे।
2. हमे जब छींक आती है, तो उसकी जो गति होती है, वो 100 मील प्रति घंटे के स्पीड जितनी होती है।
3. फली जो होती है वो अपनी ऊंचाई से 130 गुना ऊपर उछल सकती है। यदि फली 6 फूट की लंबी मनुष्य होती तो वो 780 फुट ऊंचा बिल्कुल आसानी से कूद लेती। बिना किसी Power के
4. Electric Eel जो कि एक मछली है, वो 650 Volt की बिजली को बना सकता है। तो अगर इसे आप छू लेते है, तो वो आपकी जिंदगी का सबसे खतरनाक झटका हो सकता है।
5. फोटोन एक ऊर्जा है जिसको सूरज के बीच से सूरज की सतह के पास आने में लगभग 40,000 साल लग जाएंगे। लेकिन सूरज की सतह से धरती यानी कि पृथ्वी पर आने में सिर्फ 8 मिनट लगेगा।
6. हमारे पृथ्वी की उम्र करीब 4 से 5 बिलियन साल है। चंद और सूरज की भी इसके आस पास ही है।
7. सिर्फ इंसानों से धरती नही बनी है। बल्कि धरती आयरन, कार्बन, सिलिकॉन और थोड़े से मैग्नीशियम से मिलकर बना है।
8. पृथ्वी पूरे सौर मंडल में एकमात्र ऐसा ग्रह है। जिसकी सतह पर जल और 21% ऑक्सिजन है।
9. पृथ्वी की सरफेस टेकटोनिक प्लेंटो से बनी है। जो धरती के सतह और कोर के बीच के चट्टानी मेटल पर तैरता है। इसी की वजह से हमारे धरती पर भूकंप आता है, और लावा भी निकलता है। यानी धरती एक जमीन का टुकड़ा नही बल्कि अलग अलग टुकड़े से बना है।
10. पृथ्वी पर लगभग 8.7 Million तरह की प्रजाति है। जिसमे 2.2 Million सिर्फ महा सागर में पाए जाते है।
11. धरती पर 3 बाई 4 भाग में सिर्फ पानी है। इसलिए जब Astronauts ने अंतरिक्ष से नीचे देखा तो उनको पृथ्वी का ज्यादातर हिस्सा नीला ही दिखाई दिया। और पृथ्वी का नाम नीला ग्रह यानी ( Blue Planet ) रख दिया।
12. प्लास्टिक को पूरी तरह से गलने में 450 साल लगते है, वही काँच को 4000 साल लग जाते है।
13. हम हर रोज़ 27,000 पेड़ सिर्फ टॉयलेट पेपर बनाने में बर्बाद कर देते है।
14. पृथ्वी पर 97 % जल का स्वाद नमकीन है। और 2 % जमा हुआ है। और हमारे पास पीने लायक सिर्फ 1% जल है।
15. माँस का उद्योग सबसे ज्यादा Global Warming में योगदान दे रहा है। जबकि पेड़ों को हटाना दूसरे नंबर पर है। 68% पौधे खत्म हो जाएंगे।
![]() |
SCIENCE FACTS |
16. पृथ्वी पर इंसानों की जनसंख्या 7.7 बिलियन है। वैज्ञानिको का अंदाजा है कि यह 2025 तक 8 बिलियन को भी पार कर जाएगा।
17. पृथ्वी पर किसी न किसी समय मे रहने वाली प्रजातियाँ में से 99% पहले ही खत्म हो चुके है।
18. इंसान के पास एक दिल होता है, ये तो आप सब ने जानते ही हो, पर क्या आप जानते हो Octopus के पास तीन दिल होते है।
19. झींगा मछली जिसे हम ( Lobster ) भी कहते है। वो अपने मुंह से मूत्र त्यागता है।
20. कछुआ अपने पिछवाड़े यानी कूल्हों के प्रयोग से भी सांस ले लेता है।
21. जो समुंद्री घोड़े होते है, उसमे नर समुंद्री घोड़ा बच्चों को जन्म देता है, मादा समुंद्री घोड़ी नही देती है।
22. ककापो नाम की चिड़िया की महक एक बासी गंध जैसी होती है। इसकी गंदी बदबू के कारण ये शिकारी इसकी तरफ़ जल्दी ढूंढ लेते है। यह चिड़िया भी अब लुप्त होने की कगार पर है।
23. जो गिलहरी होती है, वो मनुष्य से ज्यादा पेड़ पौधे लगाती है, सोचो कैसे ? वह अपने बलूत के फल या अखरोट को धरती खोद के उसके नीचे छुपाकर भूल जाती है।
24. शेर के मुकाबले शेरनी 90 % शिकार को अंजाम देती है। शेर तब आता है जब शेरनी मुसीबत में होती है, या फिर शेरनी को शेर की जरूरत होती है।
25. इंसानों के जैसे पेड़ पौधे भी अपने भाई बहन को पहचानते है, और ख्याल भी रखते है।
26. धरती पर 80,000 तरह के खाद्य वाले पेड़ पौधे है। जिसमे से हम सिर्फ 30 को ही खाने के इस्तेमाल में लाते है।
27. इंसान लगातार जंगलो को खत्म कर रहा है, हम सब 80 प्रतिशत जंगलों को खत्म कर चुके है।
28. पृथ्वी पर एक सबसे पुराना पेड़ California में है, वो 4,843 साल से है।
29. पृथ्वी पर सबसे ऊंचा पेड़ भी California में ही है, वह तकरीबन 379.1 फीट का है।
30. दुनिया मे सबसे बड़ा जीव भी है, और वह एक पेड़ है। वह युटा में है, वह 6,000 टन जितना भारी है।
![]() |
SCIENCE FACTS |
31.अंतरिक्ष एक शांत जगह है, क्योंकि वहाँ कोई आवाज करने वाली चीज ही नही है।
32. अगर सूरज के गोले के अंदर पृथ्वी को बहुत सारा करके भरा जाए, तो पृथ्वी सूरज में 3,00,000 गुनाह भर जाएगा। मतलब पृथ्वी 3,00,000 गुनाह छोटी है सूरज से।
33. सौर मंडल में सबसे गर्म ग्रह वीनस है, उसके सतह की गर्मी 450℃ है।
34. हमारा वजन पृथ्वी पर जितना है, उससे कम मार्स पर है, क्योंकि मार्स पर गुरुत्वाकर्षण बल पृथ्वी से कम है।
35. चाँद पर हवा नही है। इसलिए चाँद पर अंतरिक्ष यात्रियों के पैर के निसान नही मिटते, क्योंकि उनको मिटाने के लिए पानी और हवा नही है, इसलिए वहाँ पर पैरों के निशान 100 मिलियन साल तक भी नही मिट सकते।
36. सूर्य का जो कोर है उसका तापमान लगभग 15 मिलियन ℃ तक हो सकता है।
37. आइंस्टीन को कोई भी चीज़ बहुत देर पर समझ आती थी। परंतु बहुत अच्छे से समझ आती थी। इसलिए उनके मृत्यु के बाद भी उनके मस्तिष्क को संभाल के रखा गया था, ताकि वैज्ञानिक उनके मस्तिष्क को और अच्छे से समझ सके।
38. पहले सब सोचते थे कि पृथ्वी सौर्यमंडल के बीच मे है, और बाकी सारे ग्रह पृथिवी के चक्कर लगाते है, पर कोपरनिकस ऐसे वैज्ञानिक थे, जिन्होंने इस बात को कहा कि पृथ्वी भी सूरज के चारो ओर घूमती है।
39. लियोनार्डो द विंची सिर्फ चित्रकार ही नही थे, वह एक वैज्ञानिक, कलाकार, संगीतकार और गणितज्ञ भी थे।
40. आर्कमिडीज ने ( प्रिंसिपल ऑफ डिस्प्लेसमेंट ) सिद्धान्त को बनाया था। उनको ये बात तब दिमाग मे आई जब वो एक टब के अंदर नहा रहे थे। वह इतना प्रसन्न हुए की वह “यूरेका यूरेका” चिल्लाकर भागे जा रहे थे। बिना ये देखे की उन्होंने अपने शरीर पर कोई भी वस्त्र नही पहना है।
![]() |
SCIENCE FACTS |
41. मेरी क्यूरी जिसने यरेनिम से रेडियम का पता लगाया था। वह दुनिया की पहली वैज्ञानिक महिला है जिनको 2 बार नोबल पुरस्कार मिल चुका है।
42. दुनिया का पहला वीडियो गेम 1967 में बनाया गया था। जिसका नाम ब्राउन बॉक्स रखा गया था। क्योंकि ये भूरे रंग का दिखता था।
43. दुनिया के पहले कंप्यूटर का नाम ENIAC था। जिसका वजन 27 टन तक था। और एक कमरे जितना बड़ा था।
44. आपको पता है ( www ) एक अलग चीज़ है, और Internet एक अलग चीज़ है।
45. लियोनार्डो द विंची ने रोबोट के निर्माण का प्लान 1495 में ही कर लिया था। जबकि वैज्ञानिक आज के समय मे रोबोटिक्स में रुचि दिख रहे है।
46. वनस्पति का जो कचरा होता है, उससे लोग मीथेन गैस बनाते है। और मीथेन गैस से बिजली की ऊर्जा बनाई जाती है।
47. इस दुनिया का सबसे ऊँचे पूल का नाम Millau Viaduct है। जो कि फ्रांस में मौजूद है। उसकी ऊंचाई लगभग 1000 फ़ीट है, वह बीम्स और तारों की मदद से बना हुआ है, और उसी पर टिका है।
![]() |
SCIENCE FACTS |
48. दुबई में एक द्वीप जिसको पाम द्वीप कहते है। और यह एक इंसानो द्वारा बनाया गया द्वीप है जो पानी पर तैरता है। इसको आप इंजीनियरिंग का चमतकार मान सकते हो।
49. चन्द्रा भेदशाला दुनिया की सबसे बड़ी X Ray रे वाला टेलिस्कोप है। इसको अंतरिक्ष मे भेज जा चुका है, यह अंतरिक्ष मे सबसे बड़ा उपग्रह भी है।
50. आपने गोल्फ की गेंद में छोटे ड्ढ़े बहुत सारे देखे होंगे। उस गड्ढे को अंग्रेज़ी इंजीनियर विलियम टेलर द्वारा बनाया गया था। यह इसलिए बनाया गया क्युकि ऐसा करने से इसमे घर्षण काम हो पाता है, और गेंद मारने पर डोर तक भी जा पाती है।
दोस्तो ये थे विज्ञान से जुड़े कुछ रोचक तथ्य, अगर आपको मेरा ये रोचक पोस्ट पसंद आया तो इसको शेयर जरूर करें।
आपका कीमती समय देने के लिए धन्यवाद