कोरोना वायरस से जुडी 10 जरूरी बातें अवश्य पढ़ें।
कोरोना वायरस से जुडी 10 जरूरी बातें
चीन देश से निकला ये CoronaVirus आज पूरी दुनिया में महामारी फैला रहा है। काफी लोग इसकी चपेट में आ चुके है। जिनमे से कई लोगों ने अपनी जान भी बचा ली है, पर कई लोग इससे लड़ते लड़ते अपनी जिंदगी खो बैठे हैं। और अब लगभग 2 से 3 महीने के अंदर 1 लाख से ज्यादा लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके है।
आज हम जानेंगे कोरोना वायरस से जुडी 10 जरूरी बातें, जो आपको ऐसे समय में जानना बहुत जरूरी है।
भारत में इसके कुछ ही दिनों में बहुत ज्यादा मामले सामने आये हैं। पूरी दुनिया में इसका आकड़ा लाखों के पार है। साल 2019 के दिसंबर में आने वाला ये वायरस इतना भयंकर रूप ले चूका है। पर अभी तक इसका कोई इलाज़ संभव नहीं हो पाया है।
और साथ ही इस वायरस को लेकर पूरी दुनिया में कई सारी अफवाहे भी उड़ती रहती है। जिसकी वजह से आपको इसके बारे में आपको जानकारी होना बहुत जरूरी है।
आज मैंने आपको बताया कोरोना क्या है इसके लक्षण क्या है इससे बचाव कैसे करें। आप सभी को जागरूक करने के लिए इस आर्टिकल को लिखा गया है। तो कृपया करके इन सब बातों पर अमल करें। और जब तक आपके आस पास के हालात ठीक नहीं हो जाते कृपया अपने घर पर रहे।
अगर आपको कोरोना वायरस से जुड़े उपायों को और विस्तार से जनना है तो इस आर्टिकल को अवश्य पढ़ें।
कोरोना वायरस से बचने के 10 उपाय जरूर करें।
आपका कीमती समय देने के लिए धन्यवाद।
![]() |
COVID-19 : 10 IMPORTANT TIPS |
आज हम जानेंगे कोरोना वायरस से जुडी 10 जरूरी बातें, जो आपको ऐसे समय में जानना बहुत जरूरी है।
भारत में इसके कुछ ही दिनों में बहुत ज्यादा मामले सामने आये हैं। पूरी दुनिया में इसका आकड़ा लाखों के पार है। साल 2019 के दिसंबर में आने वाला ये वायरस इतना भयंकर रूप ले चूका है। पर अभी तक इसका कोई इलाज़ संभव नहीं हो पाया है।
और साथ ही इस वायरस को लेकर पूरी दुनिया में कई सारी अफवाहे भी उड़ती रहती है। जिसकी वजह से आपको इसके बारे में आपको जानकारी होना बहुत जरूरी है।
कोरोना वायरस से जुडी 10 जानकारियाँ :-
1. कोरोना वायरस कहाँ से आया ?
कोरोना वायरस के खतरनाक खौफ की शुरुआत चीन के वुहान शहर से हुई थी। यह वायरस इतना खतरनाक है कि चीन से होते हुए यह पूरी दुनिया में फैलना शुरू हो गया और अब पूरी दुनिया इस वायरस से वजह से बहुत बड़े संकट में आ चुकी है। कई देश इस वायरस की वजह से LOCKDOWN हो चुके हैं। पूरी दुनिया एक चुनौती बन कर रह गयी है। हमे ऐसे समय में सम्भलना बहुत जरूरी है।2. तेज गति से फैलने वाला वायरस
कोरोना वायरस बहुत ही तेज गति से फ़ैल रहा है। यह वायरस अबतक लगभग 80 से ज्यादा देशों में फ़ैल चूका है। भारत में भी बहुत लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं। यह एक ऐसा वायरस है जो जानवर से होते हुए इंसानो के शरीर में दाखिल हो गया। और अब ये कोरोना वायरस पूरी दुनिया में तबाही फैला रहा है।3. पूरे विश्व में डर का माहौल
पूरी दुनिया इस वायरस से डरी हुई है। पूरे विश्व में कोरोना वायरस से ग्रसित लोगों की संख्या लगभग लाखों पार है। चीन के वुहान शहर से शुरू हुआ ये वायरस आज 22 हज़ार से भी ज्यादा लोगों की जान ले चूका है। इसलिए मेरा आप सभी से निवेदन है कि आप कृपया करके अपने घर में रहे जब तक आपके देश या शहर के हालात ठीक नहीं हो जाते।4. ये वायरस कैसा दीखता है
यह वायरस काँटों के आकार का होता है। इसलिए इस वायरस का नाम कोरोना रखा गया है। इससे ग्रषित व्यक्ति को जुखाम, सर में दर्द, मांशपेशियों में बहुत दर्द होना, बुखार हो जाता है। अभी तक इसका कोई इलाज संभव नहीं है, इसलिए आपका इसके लिए सावधानी बरतने की जरूरत है।5. यह वायरस कहाँ से आया है।
यह अभी साबित नहीं हुआ है की ये किस जानवर से निकला है। पर इतना पता है की यह जानवर से इंसान में प्रवेश होने वाला वायरस है। यह एक इंसान से दूसरे इंसान में प्रवेश होने वाला संक्रमित वायरस है। जिनकी IMMUNITY कमजोर है। उनको यह वायरस जल्दी संक्रमित करते है। इसलिए इम्युनिटी हमेशा मजबूत रखें। यह गर्भवती महिलाओं को भी अधिक संक्रमित करता है।6. कोरोना के लक्षण
कोरोना के लक्षण सुखी खांसी और बुखार का आना आदि इस वायरस से संक्रमित करने की आम शुरुआत है। सबसे ज्यादा यही दोनों लक्षण इस वायरस के शुरूआती स्टेज पर नज़र आते है। CITY SCAN जब होता है तो इस वायरस से ग्रसित मरीज़ों के दाहिने निचले लोब में इसका संक्रमण नज़र आता है।7. कोरोना वायरस HELPLINE NUMBER
अगर आपके आस पास कहीं भी कोई व्यक्ति बुखार, जुखाम और सांस की बिमारी से परेशान नज़र आये तो उन्हें आप जांच कराने की सलाह दें। और अगर कोई व्यक्ति इस जांच को कराने से मना करता है, तो आप तुरंत इस हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें : +91-11-23978046 और सूचना दें। अगर आपको किसी पर शक है कि उसे कोरोना वायरस तो नहीं है, तो ऐसे इंसान से आप दूर रहे।
8. वायरस से बचने का तरीका
अपने घर पर रहे, किसी से मिलने या बाते करने बाहर न जाएँ। अपने आस पास को साफ़ सुथरा रखें। भीड़ भाड़ वाली जगह पर बिल्कुल न जाएँ। बाहर जाने पर मास्क का उपयोग करें। छींकते और खांसते समय अपने कोहनी, बाज़ू, और रुमाल का उपयोग करें हाथ में बिलकुल ना छींके। हांथों को जरूरत पड़ने पर धोते रहे।9. डॉक्टर को दिखाये
जब आपको सर दर्द, खाँसी, जुखाम, बुखार आदि होता है, तो आपको खुद से फैसला नहीं लेना है यहां ज़रा सी लापरवाही आपकी जान का दुश्मन बन सकता है। आपको तुरंत डॉक्टर से परामर्श लेना है। आप इस वायरस की जांच अपने नजदीकी अस्पताल में जरूर कराएं।10. कोरोना का इलाज
इस वायरस का अभी तक कोई इलाज संभव नहीं हो पाया है, तो आपको इसके लिए सावधानिया रखने की जरूरत है। ऐसा कहा जा रहा है कि अगले साल तक इसका इलाज संभव हो सकता है। पर अभी सम्भब नहीं है, इसलिए आपको इस बिमारी को लेकर कोई भी लापरवाही नहीं करनी है। आपको सावधान रहना है।आज मैंने आपको बताया कोरोना क्या है इसके लक्षण क्या है इससे बचाव कैसे करें। आप सभी को जागरूक करने के लिए इस आर्टिकल को लिखा गया है। तो कृपया करके इन सब बातों पर अमल करें। और जब तक आपके आस पास के हालात ठीक नहीं हो जाते कृपया अपने घर पर रहे।
अगर आपको कोरोना वायरस से जुड़े उपायों को और विस्तार से जनना है तो इस आर्टिकल को अवश्य पढ़ें।
कोरोना वायरस से बचने के 10 उपाय जरूर करें।
आपका कीमती समय देने के लिए धन्यवाद।
Comments