Ninja Hattori-kun से जुड़े 20 मजेदार रोचक तथ्य
दोस्तो Ninja Hattori कार्टून तो आपने देखा ही होगा। मैं भी बचपन मे बहुत देखता था, और मुझे पहली बार हटोरी सुनने में हथोड़ी जैसा लगा था। जिसकी वजह से में सोचता था क्या ऐसा भी नाम होता है क्या, ये तो रही मेरी बात!!!
दोस्तो ये शो भी बाकी शोज की तरह बच्चों में बहुत प्रसिद्ध रहा है। लोग तो Hattori के Ninja Technique के दीवाने है। और बच्चे normally घर पर खेलते हुए भी कुछ भी करने की निंजा टेक्निक बोलते रहते है। जैसे : पानी भरने की निंजा टेक्निक। और भी बहुत कुछ।
ये Show बच्चों में काफी प्रसिद्ध रहा है। तो आज में आपको निंजा हटोरी से जुड़े कुछ मजेदार तथ्यों को बताने वाला हूँ। जिसे पढ़कर आपको हटोरी से जुड़ी काफी अलग बाते पता चलेगी, जो आपको हटोरी का और दीवाना बना देगी।
![]() |
NINJA HATTORI-KUN FACTS |
1. जिसे हम लोग निंजा हटोरी के नाम से जानते है, उसका असली नाम निंजा हटोरी कुन है।
2.निंजा हटोरी के जो लेखक है, वो है मोटो अबिको, आपको बता दे कि ये शख्स वही है, जिसे हम Fujiko A Fujio के कलेक्टिव नाम से जानते है। फुजीको फुजिओ दो लेखकों का एक नाम है। जिसमे Fujiko A Fujio "Motu Abiko" है। और Fujiko F Fujio "Hiroshi Moto" है। इन्ही दोनों लेखकों ने Kiteretsu और Doraemon जैसे और भी बहुत सारे प्रसिद्ध शोज लिखे है।
3. मोटू अबिको ने Ninja Hattori की Manga सीरीज सन 1964 में लिखी थी। जो कि 1988 तक चली थी। इसकी Anime Series 1981 से 1987 तक चली थी।
4. निंजा हटोरी के ऊपर एक फ़िल्म भी बन चुकी है, जिसका नाम Nin-X-Nin है। ये फ़िल्म सन 2004 में बनी थी।
5. लेखक ने निंजा हटोरी की मांगा को 16 वी शताब्दी के एक असली निंजा Hattori Hanzo से प्रेरित होकर लिखी थी। जिनको Masashige या Hattori Masanari के नाम से जाना जाता है। ये Ega Clan के बुशी थे। बुशी यानी Samurai होता है। जिन्होंने जापान के Ruler Tokugawa Ieyasu की राजा बनने में मदद भी की थी। जैसे उनका नाम Hanjo Hattori है, वैसे ही निंजा हटोरी का नाम Kanzo Hattori है। Hanzo = Kanzo.
6. हटोरी की आवाज की डबिंग जपानी अभिनेत्रि Junko Hori ने दी है।
7. Shinzo Hattori निंजा हटोरी का छोटा भाई है, जिसकी उम्र सात साल है। और ये हटोरी से सिर्फ 3 साल ही छोटा है।
8. Shinzo को Short में कभी कभी शिनचैन भी बुलाया जाता है। इसमें Shin शिंजो का शार्ट नाम है, और Chan जापान में छोटे बच्चो के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
9. दोस्तो हटोरी को कांजो क्यों नही बुलाया जाता आप यही सोच रहे होंगे। दोस्तो ये सब हमारे भारतीय डबिंग की वजह से हुआ है। जिसमे कुछ एपिसोड में उसे कांजो ही बुलाया है, और ज्यादातर में हटोरी बुलाया गया है।
10. Kenichi का पूरा नाम Kenichi Mitsuba है, इसकी उम्र 10 साल है। केनिची जापान में बहुत सामान्य और मर्दाना नाम है। पर केनिची के मम्मी के हिसाब से केनिची नाम का मतलब होता है स्वस्थ बच्चा।
11. ( Shishimaaru ) जो कि एक पालतू कुत्ता है, आप इसको शिशिमानु के नाम से जानते होंगे, ये भी हिंदी डबिंग की वजह से नाम बदला गया है।
12. Shishimaru हटोरी और शिंजो का Pet कुत्ता है, जो कि निंजा डॉग बनने की ट्रेनिंग ले रहा है। शिशिमारू का मतलब होता है, गोल बब्बर शेर।
13. शिशिमारू के सिर पर जो स्टार बना हुआ है, वो Iga Clan को दर्शाता है।
14. शिशिमारू को चॉकलेट रोल खाना बहुत पसंद है। असली ज़िन्दगी में वो चॉकलेट रोल Chikuwa नाम का एक जापानी खाना है। जो कि मछली से बनता है। हिंदी और अंग्रेज़ी डबिंग में चिकुवा को ही चॉकलेट रोल बुलाते है।
15. Yumeko भी जापान का एक सामान्य नाम है। इसका पूरा नाम है Yumeko Kawai जिसका मतलब Dream Child होता है। और Kawai शब्द जापान के Kawaii शब्द से बना है, जिसका मतलब क्यूट यानी प्यारा होता है।
16. Sonam भी Iga Clan की निंजा है, और ये हटोरी की Classmate रह चुकी है। और ये हटोरी को पसंद भी करती है, इसका असली नाम Tsubame है।
17. Amara का असली नाम है Kemuzou Kemumaki है, ये एक Koga Ninja है। और इस एनिमे सीरीज का सबसे बड़ा गुंडा भी यही है।
18. Kio/Kiyo जो कि अमारा का एक पालतू बिल्ली है, इसका नाम भी सभी कैरेक्टर्स की तरह कुछ और है, इसका असली नाम है Kagechiyo. ये शिशिमारू का बहुत बड़ा दुश्मन है।
19. 1984 में आई फ़िल्म Ninja Hattori-kun and Perman: Psychic Wars यानी Chounouryoku Wars जिसमे परमैंन और हटोरी एक साथ आते है यूरी नाम की एक लड़की की मदद करने के लिए। जिसका होमलैंड उस फिल्म के गुंडे ने तबाह कर दिया था। और दोस्तो इसमे अमारा और कियो भी हटोरी की मदद करते है।
अब आपको में ऐसी बात बताऊंगा जिसे सुनकर हटोरी के इंडियन फेन्स गर्व महसूस करेंगे।
20. हटोरी की ओरिजनल एनिमे सीरीज 1988 में ही खत्म हो गयी थी। पर 2012 में जापान की एनीमेशन कंपनी Shen-Ei Animation ने इंडियन कंपनी Reliance Media Works के साथ इस सीरीज को वापस से बनाया। जिसका नाम रखा गया था, Ninja Hattori-Kun Returns ये सीरीज 2013 से Animax और Assahi TV पर दिखाई थी। जिसको कुछ समय बाद भारत मे Nickelodean, पूरी दुनिया मे Disney Channel और Netflix पर भी रिलीस किया गया था। तो है ना ये गर्व वाली बात!!!. की किसी जापान सीरीज का एक पार्ट भारत मे बना हुआ है।
दोस्तों उम्मीद करता हुँ, निंजा हटोरी से जुड़े मजेदार तथ्य आपको पसंद आये होंगे।
अगर आपको पसंद आया तो इसको ज्यादा से ज्यादा शेयर करे।
आपका कीमती समय देने के लिए धन्यवाद
Comments