Mr Bean से जुड़े 21 मजेदार रोचक तथ्य जानकर आप हैरान हो जाएंगे।
दोस्तो Mr Bean को तो आप सभी जानते ही होंगे। इनके कॉमेडी के दीवाने बच्चे बुड्ढे सब कोई है। अगर आप Mr Bean के बारे में नही जानते तो हम आपको बता दे, की ये अपने समय के बहुत ही बड़े कॉमेडियन है। इन्होंने अपने इस कला के दम पर पूरी दुनिया मे बहुत नाम कमाया है। में खुद इनको बहुत पसंद करता हूँ, इनकी एक भी वीडियो देख लेता हूँ तो पूरा दिन बन जाता है।
दोस्तो यह एक ऐसे कलाकार है, जो अपने एपिसोड में बिना बोले सभी को हंसाते है। अगर आप इनकी एक भी वीडियो देख लोगे, तो आप खुद इनके दीवाने हो जाओगे। तो ये सख्स Mr Bean कैसे बने। इनके इतने चाहने वाले कैसे बने, आज हम इनकी जिंदगी से जुड़े कुछ मजेदार तथ्यों के बारे में जानेंगे। तो चलिए शुरू करते है।
![]() |
MR BEAN FACTS |
1. दोस्तो Mr Bean के नाम से इतना प्रसिद्ध हुए शख्स का असली नाम Rowan Atkinson है।
2. Mr Bean शो को खुद रोवन एटकिन्सन और उनके दोस्त Richard Curtis ने साथ मिलकर लिखा था।
3. Richard Curtis एक ब्रिटिश स्क्रीन लेखक, निर्देशक, और प्रोड्यूसर है।
4. Rowan Atkinson का ये शो एक ब्रिटिश शो है।
5. जब Rowan College में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में मास्टर्स कर रहे थे। तब इन्होंने Mr Bean जैसे करैक्टर को बनाने सोचा था।
6. Rowan को Mr Bean करैक्टर बनाने की प्रेरणा फ्रेंच के Silent Actor Jacques Tati से मिली थी। जो कि उस समय के जाने माने कॉमेडियन, अभिनेता, और दिमागी कलाकार थे।
7. रोवन ने अपने Mr Bean जैसे चरित्र को केवल 48 घंटे में ही लिख दिया था।
8. रोवन Oxford Revue नाम के कॉमेडी ग्रुप के सदस्य भी थे।
9. एक दिन उनको Oxford Revue के लिए Script तैयार करनी थी। जिसके लिए उनके पास सिर्फ 48 घंटे थे, रोवन शीशे के सामने खड़े होकर अलग अलग तरह का मुंह बना कर खुद को देख रहे थे, तभी उनके दिमाग मे Mr Bean जैसे करैक्टर का आईडिया आया।
10. Mr Bean के करैक्टर को टी वी पर लाने से पहले उन्होंने इस चरित्र को बहुत से स्टेज और शोज पर चेक किया। जिससे वो जान सके कि ये करैक्टर लोगों को पसंद आएगा कि नही आएगा।
11. इन्होंने अपने इस करैक्टर को Just For Laughs के कॉमेडी उत्सव में फ्रेंच जनता के सामने प्रस्तुत किया, तब लोगों को ये बहुत पसंद आया। क्योंकि इसमें कोई डायलॉग नही था, केवल फिजिकल कॉमेडी थी।
12. ये करैक्टर तो तैयार था पर इसका नाम अभी तक कुछ भी नही सोचा गया था। इस शो का नाम पहले सब Mr White रखने वाले थे। पर इस शो के राइटर्स ओर प्रोड्यूसर्स को ये पसंद नही आ रहा था। फिर उन्होंने इनको सब्जियों के नाम भी रखने का सोचा जैसे Mr Carrot पर फिर भी मजा नही आया, तब आखिर में Mr Bean नाम को फाइनल किया गया था।
13. Mr Bean टी वी पर करीब 5 साल तक चला था। पर इसके केवल 14 एपिसोड ही बनाये गए थे। इसके बाद ये बन्द हो गया था।
14. Teddy बीन का दोस्त और उसका पालतू भी था। जब ये शो खत्म हुआ तब इस Teddy को Gyles Brandreth Teddy Bear Museum में दान कर दिया गया था। और जब 2008 में म्यूजियम बन्द हो गया था, तब Teddy को 180 Pounds में बेच दिया था। जो कि उस समय के हिसाब से करीब 14 हज़ार रुपये थे।
15. Mr Bean की कार 1977 मॉडल की मिनी कार थी। जिसको British leyland कंपनी ने बनाया था। पहले हरे की जगह संतरे रंग की कार इस्तेमाल होने वाली थी, पर वो एक OffSpring हादसे में टूट गयी थी। जिसके बाद Green कलर के गाड़ी का इस्तेमाल किया गया था।
16. Mr Bean के शो में कुल 5 गाड़ी सिर्फ हरे रंग की ही इस्तेमाल हुई थी। शो के खत्म होने पर उनमे से एक गाड़ी को carikar cars को बेच दी गयी थी। जिसे बाद में Cars Of The Stars Motor Museum ने खरीद के अपने म्यूजियम में रखा था। और बाद में उसको American Museum में बेच दिया था। और बाकी की गाड़ी कई फिल्मों और टी वी एड्स में देखी जा चुकी है।
17. Mr Bean की गर्लफ्रैंड का नाम था। Irma Gobb और इनको Matilda Zegler ने प्ले किया था, हालांकि ये केवल नाम की गर्लफ्रैंड थी। क्योंकि Bean इनको बिल्कुल भी भाव नही देता था। उल्टा इनको परेशान कर देता था। इसलिए Mr Bean के सातवे एपिसोड में ये Bean को छोड़कर चली जाती है।
18. Mr Bean की फ़िल्म और कार्टून सीरीज भी बन चुकी है।
19. Mr Bean एपिसोड्स को पूरी दुनिया के 250 से भी ज्यादा Territories में दिखाया जाता है।
20. Mr Bean का शो बंद इसलिए हुआ था, क्योंकि उनका कहना था कि ये करैक्टर उनके लिए अब बहुत बचकाना सा है, क्योंकि अब उनकी उम्र 50 से ज्यादा हो चुकी है और उनको इस करैक्टर के लिए काफी Physically भी बहुत ध्यान लगाना पड़ता है। तो अब वो ये रोल नही करना चाहते है, अब वो कुछ फिल्मों में सीरियस रोल करना चाहते है।
21. आप मिस्टर बीन के ओरिजिनल शोज और कार्टून शोज को Youtube पर Mr Bean के नाम से ऑफिसियल चैनल है, उस पर देख सकते हो।
तो दोस्तो उम्मीद करता हूँ। आपको मिस्टर बीन करैक्टर से जुड़े मजेदार रोचक तथ्यों को जानकर बहुत अच्छा लगा होगा।
अगर आपको ये रोचक तथ्य पसंद आया तो इसे शेयर जरूर करें।
आपका कीमती समय देने के लिए धन्यवाद
Comments